प्रयागराज। मुम्बई में हुए गैंगरेप का एक आरोपी प्रयागराज छिपा था। मुम्बई पुलिस ने प्रयागराज पुलिस की मदद से मेजा में छापामारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। रात में उसे सिविल लाइंस थाने में रखा गया। मुम्बई पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर मुम्बई लेती गई। पुलिस ने बताया कि मुम्बई से दरोगा राहुल कोकाटे अपने साथ सुनील गायकवाड और संदीप मोलोदे के साथ प्रयागराज पहुंचे थे। उन्होंने एसएसपी शैलेश पांडेय से मदद मांगी। पुलिस अफसर को बताया कि मुम्बई के शांताक्रूझ थाने में दर्ज गैंगरेप के मुकदमे में मेजा निवासी अरविंद यादव फरार है। उसे गिरफ्तार करना है। यमुनापार पुलिस की मदद से अरविंद को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे कोर्ट के आदेश पर पुलिस मुम्बई ले गई। मुम्बई पुलिस ने इस प्रकरण में प्रयागराज पुलिस को ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। चर्चा रही कि कुछ लड़कों ने मिलकर एक युवती से हैवानियत की थी। इसके बाद से युवती की हालत गंभीर हो गई। वर्तमान में वह कोमा है।