देश

national

मेड़ के विवाद को लेकर मारी गई गोली, एक घायल; दो हमलावर गिरफ्तार

Wednesday, November 23, 2022

/ by Today Warta



प्रयागराज : करछना में को खेत के मेड को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने   जख्मी को अस्पताल में भर्ती करा कर हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। करछना थाना क्षेत्र के लटकहा बबुरा गांव में विक्रम यादव और रंगनाथ यादव के बीच  आज सुबह मेड के विवाद को लेकर कहासुनी हुई। धीरे धीरे यह मारपीट में तब्दील हो गई। जिसके बाद रंगनाथ और उसके बेटे कमल यादव ने अपने लाइसेंसी बंदूक से विक्रम पर फायर झोंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित के परिजनों से तहरीर लिया जा रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'