देश

national

साधू संगति में संवरता गृहस्थ का जीवन : मुनि सुधासागर

Wednesday, November 16, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

मुनि श्री ने कहा साधू जीवन में ही सच्चा आनंद

ललितपुर। क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनिश्री सुधासागर महाराज ने कहा ग्रहस्थ का जीवन कठिन है जवकि साधू जीवन में सच्चा आनंद है। सत्य का मार्ग सरल बताते हुए उन्होने कहा ग्रहस्थ झूठ बोलने में लगा रहता है। उन्होने कहा साधुओं के सानिध्य में व्यक्ति को बुरे कार्यो से दूर रहने की जहां प्रेरणा मिलती है वहीं ग्रहस्थ का जीवन संवरता है। सुबह मूलनायक अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ पर मूलनायक अभिनंदननाथ भगवान का अभिषेक भक्तजनों ने किया इसके उपरान्त मुनि सुधासागर महाराज के मुखारविन्द शान्तिधारा पुण्र्याजक परिवार द्वारा हुई तदुपरान्त धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के अनावरण के साथ श्रेष्ठीजनों ने किया तथा महिला मण्डल ने मुनि श्री को शास्त्र भेंट का पुण्र्याजन किया। आज निर्यापक मुनिश्री सुधासागर महाराज का उपवास व्रत रहा एवं मुनि पूज्य सागर महाराज को आहारदान नरेन्द्र कडंकी वीरू कडंकी परिवार को मिला। सायंकाल जिज्ञासा समाधान के लिए श्रावक मुनि श्री सुधासागर महाराज के सम्मुख अपनी जिज्ञासाए की। इसके उपरान्त गुरू भक्ति एवं संगीतमय आरती पुण्र्याजक परिवार के साथ श्रद्धालु कर लाभान्वित हो रहे हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'