देश

national

जलजमाव से फैली गंदगी,महामारी की आंशका से लोग परेशान

Sunday, November 6, 2022

/ by Today Warta

 


राकेश केसरी

कौशाम्बी। मंझनपुर नगर पालिका मे नालियो के जगह-जगह चोक होने से जल जमाव होने के कारण जहां मच्छरो का प्रकोप बढ रहा है। वही पर लोग बदबूदार गंदगी के चलते महामारी फैलने से परेशान है। मंझनपुर नगर पालिका मे संबिदा कर्मचारी सफाई के लिए तैनात किया गया है। लेकिन सफाई कर्मचारी नगर मे स्थित नालियो की सफाई नही करते है। वही पर जगह-जगह नालियो के चोक होने का गंदगी फैली हुई है। नगर मे व्याप्त गंदगी मे लोग जीवन यापन करने के लिए मजबूर है। नगर मे सडक किनारे बिछाई गई पाइप लाइन चोक होने से पानी बहकर नलियो मे भरता रहता है। नालियो के चोक होने से पानी का बहाव बंद है। जिससे गंदगी के कारण मच्छरो का प्रकोप बढने के साथ-साथ दुर्गंध पानी से निकलकर सीधे लोगो पर अटैक करता है। सबिंदा पर लगे सफाई कर्मी सफाई के बजाय मौज मस्ती करते रहते है। नगर के बैलहाई बाजार के पास स्थित गढ्ढो मे नालियो का बदबूदार भरा पानी से उठने वाली बदबू से लोग परेशान है। मुहल्ले के लोगो का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या से उन्हे निजात नही दिलाया गया तो मुहल्ले मे महामारी फैल सकती हैं। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'