देश

national

विश्व ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन प्रयागराज में

Wednesday, November 9, 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

माघ मेला में भव्य आयोजन

लालापुर, प्रयागराज। विश्व ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन तीर्थराज प्रयागराज में माघ मेला के अवसर पर आयोजित होगा जिसमें उपनयन संस्कार के साथ सम्मान समारोह व कार्य योजना बैठक भी होगी।   जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूएस परिवार, भागीरथी सेवा संस्थान के सहयोग के साथ विश्व ब्राह्मण महासभा आगामी 26 जनवरी 2023 को विप्र   उपनयन संस्कार आयोजित करेगा जबकि 28, 29 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मान समारोह व कार्य योजना बैठक होगी। यह जानकारी ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा डाक्टर श्रीमती अनीता मिश्रा ने दी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'