देश

national

महिला जागरुक होगी तभी सुधरेगा समाज

Wednesday, November 9, 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

लालापुर।महिलाओं को स्वावलंबी शिक्षित कर उनकी आर्थिक स्थित को मज़बूत बनाना हमारा पहला प्रयास है।उक्त बातें चिल्ला गौहनी गांव स्थित बैठक में शिवरानी शिक्षा एवं समाज कल्याण सेवा समिति(नारी शक्ति) की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवाती  ने कहा।बैठक को संपन्न करने के बाद दान और धर्म को बढ़ावा देने के लिए भंडारा का आयोजन भी किया।उन्होंने यह भी कहा की हर महीने की 7 तारिक को अलग अलग गावों में बैठक कर दया,दान और धर्म को बढ़ाने के लिए भंडरा का आयोजन भी किया जाता है।समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवांशु गुप्ता ने कहा कि मानव जाति को हर माह अन्य दान करना चाहिए।भंडारे का आयोजन  इन्द्रकली के घर पर किया गया।इस मौके पर निर्मला देवी,कैकेयी,खुशबु, रेखा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'