राकेश केसरी
कौशाम्बी। अगर आप इलाहाबाद-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा कर रहे है,तो आपकी नाकों में देशी शराब की भभकती बदबू आने लगे तो जान लीजिए कि आप अझुवा कस्बा पहुंच गए है। यहां लगभग दो दशक से कच्ची शराब की मंडी स्थापित हो गयी है। यहां से प्रतिदिन हजारों लीटर कच्ची शराब क्षेत्र के विभिन्न गांवों में खुदरा विके्रताओं के यहां सप्लाई की जाती है। इन कारोबारियों पर खाकी व खादी का हाथ होने से इनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। चर्चा यह भी है कि स्थानीय चैकी के दो सिपाही चैकी प्रभारी के शह पर अवैध शराब बनाने वालो से खुलेआम माहवारी वसूल कर रहे है। यहां कच्ची शराब बनाने का कार्य अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा शुरू किया गया था। अब देखना यह है कि जिले के नवागत एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव इस कस्बे से अवैध शराब का धंधा बंद करवाने के लिए क्या कदम उठाते है। या फिर...

Today Warta