मोहम्मद जमाल
बच्चों ने सुनाएं चाचा के जीवन से जुड़े संस्मरण, विद्यालय परिसर में खो खो, दौड़, रिले रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, जलेबी दौड़, लेमन स्पून रेस के अलावा गुब्बारा युद्ध और गणित प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
उन्नाव। आर0 पी0 मेमोरियल पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने चाचा नेहरू के जीवन से जुड़े संस्मरण सुनाये जिसे परिसर में मौजूद अभिभावकों व अन्य लोगों के मन मस्तिष्क में नेहरू जी के व्यक्तित्व व कृतित्व का रेखांकन उभरता दिखाई दिया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में खो खो, दौड़, रिले रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, जलेबी दौड़, लेमन स्पून रेस के अलावा गुब्बारा युद्ध और गणित प्रतियोगिता में स्कूल की श्रेया यादव, रमशा जमाल, अनोखी, अदिति, रेशू राजपूत व अनन्या वर्मा, फ़लक रहमान, सृष्टि त्रिपाठी, ऋषिका चौधरी, अनन्या शर्मा, साक्षी सविता, ऐश कनौजिया, शिवानी अवस्थी, आराधना राजपूत, ऋषभ वर्मा, आदिल, लकी, गर्व दीक्षित, अंश सैनी, अरमान जैदी, शाश्वत मिश्र, तमन्ना गुप्ता, विनायक सिंह ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने नेहरू जी के कृतित्व व व्यक्तित्व से जुड़े संस्मरण सुनाएं। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या सुषमा मिश्रा ने कहा कि सच्चे अर्थों में नेहरू जी को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाना चाहिए आज उन्हीं के बनाये गये ढांचे को सजाकर हमारे देश की सरकारें देश को सुदृढ़ व मूर्त रूप देने का काम कर रही हैं। आयोजन में शामिल छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्रबंधक उमाकांत मिश्र ने कहा कि हम सबकों महापरुषों द्वारा दिखाएं गये रास्ते पर चलकर अपने भविष्य को सजाने और सँवारने का काम करना चाहिए। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में अपना समय, ऊर्जा व मन मस्तिष्क लगाने वाली शिक्षिकाओं में एल्मा खान, हिफ़ज़ा नफीस, तंजीम अली, अनामिका गुप्ता तथा निशी मिश्रा का प्रमुख योगदान रहा।