देश

national

जातिवादी संगठन व राजनीति दोनो से दूर निर्धन बेसहारा के कल्याणार्थ कार्य करें : आर के पाण्डेय एडवोकेट

Saturday, November 19, 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

जातीयता के बजाय भारतीयता अपनाएं। 

1 ईंट 1 रुपये से शिक्षा क्रांति। 

लालापुर, प्रयागराज। 1 ईंट 1 रुपये के जन सहयोग से शिक्षालय निर्माण करा रहे संगठन पीडब्लयूएस परिवार के संस्थापक आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद) के अनुसार जातिवादी संगठन व राजनीति दोनों से दूर रहकर सभी निर्धन बेसहारा के कल्याणार्थ कार्य करने की जरूरत है। जानकारी के अनुसार पीडब्लयूएस प्रमुख आर के पाण्डेय ने मीडिया से वार्ता में कहा कि यह न सिर्फ शर्मनाक बल्कि निंदनीय भी है कि 75 वर्षों के लोकतांत्रिक आजादी के बावजूद आज भी भारत में जातिवादी, वर्गवादी, मजहबी राजनीति, इनसे सम्बन्धित आयोग व संगठन देश में भेदभाव को बढ़ावा दे रहे हैं जबकि जातीयता के  बजाय भारतीयता के आधार पर कार्य करते हुए सभी निर्धन बेसहारों के कल्याण हेतु कार्य किया जाना चाहिए। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका, सामाजिक संगठनों व बुद्धिजीवियों का आह्वान किया कि वे सामने आकर देश के प्रत्येक नागरिक व विशेष रूप से सभी निर्धन बेसहारा लोगों के कल्याण हेतु कार्य करें। बता दें कि गोरसरा शुक्ल (अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र) में 1 ईंट 1 रुपये के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्लयूएस शिक्षालय का उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराते हुए समाज में शत प्रतिशत साक्षरता के साथ भारत वर्ष को शिक्षित, विकसित व आत्मनिर्भर विश्वगुरु राष्ट्र बनाने में योगदान देना है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'