देश

national

प्रयागराज: चुनावी रंजिश में युवक की सरेशाम गोली मारकर हत्या, 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Friday, November 11, 2022

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला

प्रयागराज : गंगापार के हंडिया में चुनावी रंजिश की आड़ में गुरुवार शाम एक बाइक सवार को पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी गयी जिससे। हत्या करने के बाद मोटर साइकल सवार हमलावर फरार हो गए। मामले में चार नामज़द समेत पांच के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार हंडिया थाना क्षेत्र के मुंगरांव में शशांक शेखर सिंह नामक व्यक्ति की सायं सात बजे के करीब गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने फोरेन्सिक यूनिट और डॉग स्क्वॉड के साथ मौक़े के मुआयना किया। मृतक के परिजनों ने बताया की शशांक को चुनावी रंजिश में गोली मारी गयी। उन्होंने पांच लोगों के ख़िलाफ़ तहरीर दी जिसमें से चार लोग नामज़द हैं। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। गोली लगने के बाद युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना को किसने और किसलिए अंजाम दिया इसका पता नहीं चल पा रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'