देश

national

डग्गामार वाहनों से बढ़ी सवारियों की मुसीबत

Wednesday, November 16, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे डग्गामार वाहनों ने सवारियों की मुसीबत बढ़ा दी है। इन वाहनों से यात्रा करने पर एक घंटे का सफर कई घंटों में पूरा हो रहा है। भूसे की तरह भरने से तमाम दुश्वारियों का भी सामना सवारियों को करना पड़ता है। जबकि मनमानी किराया वसूल कर वाहन चालक सवारियों के उत्पीडन से भी बाज नहीं आते। डग्गामार वाहनों के संचालन पर प्रशासन द्वांरा प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बावजूद विभिन्न सड़कों पर डग्गामार वाहनो को धड़ल्ले से दौड़ते देखा जा सकता है। सैनी से इलाहाबाद मार्ग,मंझनपुर वाया भरवारी इलाहाबाद मार्ग,मंझनपुर वाया करारी इलाहाबाद मार्ग सहित मंझनपुर से महेवाघाट मार्ग पर दिन भर सवारियां ढोने वाले विभिन्न वाहनों में अधिकतर प्रशासन के मानक पर खरे नहीं उतरते। इन वाहनों से निकलने वाले धुएं जहां वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं,वहीं बिना हेड लाइट्स व हार्न के सड़कों पर फ रार्टा भरने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। खास बात यह कि भूसे की तरह यह सवारियों को भरते हैं। जनपद में परिवहन विभाग की बसों के संचालन के अभाव में मजबूर होकर लोगों को ऐसे वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। यही कारण है कि वाहन संचालक यात्रियों का जमकर शोषण भी कर रहे हैं। मनमानी किराया वसूलने के साथ जहां तहां वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है, जिससे यात्रियों का कीमती समय नष्ट होता है। इस बाबत यात्रियों का कहना है कि पुलिस विभिन्न चैक चैराहों व नाकों पर खड़ी होकर वाहनों से वसूली तो करती है लेकिन न तो उसे यात्रियों के साथ हो रहा उत्पीडन दिखाई देता है न ही डग्गामार वाहनों की रोकथाम के लिए कदम उठाया जा रहा है। नागरिकों ने डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'