देश

national

सैनी इलाके में फल.फूल रहा अवैंध गांजा का कारोबार

Friday, November 18, 2022

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र में गांजे की बिक्री अपने चरम पर है। गांजा बेचने वाले इसे खुले बाजारों और प्रमुख चैराहों पर बेच रहे हैं। इसके जरिए माफियाओं को हफ्ते में लाखों रुपये की अवैंध कमाई हो रही है। जबकि माफियाओं के इस अवैंध कारोबार में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है। बतां दें की सैनी क्षेत्र में अचानक गांजा का कारोबार तेज हो गया है। भांग की दुकानों से भी गांजा बेचा जा रहा है। सिराथू कस्बे से लेकर हाइवे तक गांजा के कारोबारियों ने अपना जाल बिछा रखा है। इस धंधे में कोई दखल न दे इसके लिए पुलिस विभाग का रुपया बंधा हुआ है। हर हफ्ते लाखों रुपये का कारोबार होता है। इसमें से कई जिम्मेदार लोगों का रुपया अलग से होता है। क्षेत्र के खुन्नू खां का कहना है कि यहां पर गांजा की बिक्री खुलेआम होती है जिसकी शिकायत कई बार हल्का चैकी में की गई लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ यही हाल कडा क्षेत्र का भी है लवलेश व इंद्रकुमार ने बताया कि कड़ा तो नशा खोरों का अड्डा बन गया है। यहां पर मां शीतला मंदिर और ख्वाजा कड़क शाह अब्दाल की दरगाह भी है। फिर भी इन नशेडियों को जरा सा भी खौफ नहीं है। सैनी के बिलाल सिद्दीकी का कहना कि यहां भांग की दुकान से गांजा की सप्लाई होती है जिसकी शिकायत कई बार हल्का सिपाही से की गई लेकिन वे कुछ करते ही नहीं हैं। सैनी कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है तो जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'