देश

national

कांग्रेसियों ने मनाया भारतीय संविधान दिवस

Saturday, November 26, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा भारतीय संविधान की पंक्तियां पढ़कर सभी कांग्रेस जनों ने संविधान को अंगीकृत करने की शपथ ली। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हमारे देश के संविधान को बनने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे और आज के दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान बनकर संपूर्ण हुआ था और देश को सौंपा गया था। तदोपरांत 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था और आज के दिन हम लोगों ने संविधान को अंगीकृत करने की शपथ ली थी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारत के नागरिकों के लिए मूल अधिकारों का वर्णन कर वंचित लोगों को समान रूप से आगे बढऩे का मौका दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'