देश

national

भक्तों का उद्धार करने के लिए भगवान कृष्ण ने दिया था अवतार : दिव्या भारती

Monday, November 14, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

बार ब्लॉक के ग्राम भैलोनी लोध में किया जा रहा है भागवत कथा का आयोजन

ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम भैलोनी लोध में नवीन गल्ला मंडी के सामने श्रीहनुमत सिंह लोधी नेताजी (पूर्व अध्यक्ष) किसान साधन सहकारी समिति बार की ओर से इन दिनों श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा मे शामिल होकर कथा का रसपान कर रहे हैं। कथा व्यास राष्ट्रीय कथावाचक बहिन दिव्या भारती भक्तों को भागवत कथा का रसपान करा रही हैं। आज कथा के चौथे दिन कथा व्यास दिव्या भारती ने भक्तों को भगवान कृष्ण की जन्म व बाल लीलाओ की कथा सुनाई। इस दौरान पंडाल मे भगवान श्री कृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई जिसके सभी भक्तों ने दर्शन किए। व्यासजी ने कहा कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी तो भगवान कृष्ण को अवतार लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी की दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि अष्टमी शक्ति का प्रतीक है। श्रीकृष्ण शक्ति स्वरूप, स्वयंभू व परब्रह्मा है इसलिए उन्हें अष्टमी के दिन अवतार लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बचपन में अनेकों बाल लीलाएं की। इस मौके पर कल्याण सिंह लोधी, रणवीर  सिंह चौहान, रामकुमार यादव, वीर सिंह लोधी, अनिल सिंह लोधी, मूरत सिंह लोधी, अमर सिंह, मानवेंद्र सिंह, राहुल सिंह, देवेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'