देश

national

संगठन में कार्यकतार्ओं का हुआ सम्मान सर्वोपरी : निर्मला पासवान

Wednesday, November 30, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

एमएलसी निर्मला पासवान व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कार्यकतार्ओं को किया सम्मानित

नगर पालिका परिषद मंझनपुर में चुनावी संगठन की समीक्षा बैठक संपन्न

कौशाम्बी। किसी भी चुनाव को जीतने के लिए मजबूत संगठन और जिम्मेदार कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं,आज नगर पालिका परिषद के चुनाव तैयारियों को लेकर हुई बैठक में जिस तरीके से शत-प्रतिशत चुनाव में लगाए पदाधिकारी एक आवाज पर इकट्ठा हुए हैं,वह दिखाता है कि नगर पालिका के चुनाव में कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ लगा हुआ है,उक्त बातें नगर पालिका के चुनाव प्रभारी निर्मला पासवान ने कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने आए हुए संगठन के जिम्मेदारों को अंग वस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद मंझनपुर में जब से मुझे चुनाव की तैयारी में लगाया गया है,मैंने देखा है कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र के चुनाव संगठन में लगे कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं,उनकी लगन दिखाई दे रही है। आगामी नगर पालिका अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह वाला व्यक्ति ही होगा। इस मौके पर कार्यकतार्ओं का उत्साह वर्धन करते हुए जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि आज जिस तरीके से बड़ी संख्या में पार्टी के चुनाव की तैयारियों में लगे संगठन के जिम्मेदार हुए हैं,वह पूरी तरह से पूरे संगठन को उत्साहित करती है और ऐसे ही लगन के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए दिखाई दे रही है। इस मौके पर प्रमुख रूप से नगरपालिका के चुनाव संयोजक दिनेश कुमार पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष दिनेश, महेश चंद्र लोधी, वेद प्रकाश पाण्डेय सत्यार्थी, नरेश चंद्र केसरवानी, सत्यम केशरवानी, प्रेम चंद्र चैधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'