राकेश केसरी
जय माँ दुर्गा इंटर कालेज, त्रिपाठी पब्लिक स्कूल, दयानन्द सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज, हलधर ग्रुप आॅफ कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने लगाया मेला
कौशाम्बी। बाल दिवस के अवसर पर जिले के विद्यालयों में धूम रही, विद्यालयों में सर्व प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उसके बाद बच्चों द्वारा मेले का आयोजन किया गया। चाट, चाऊमीन, चिल्ला, मूरमुरा,गुब्बारे,टॉफी, की दुकाने सजाई गई जिसमें बच्चो एव अध्यापको ने खरीदारी की। जय माँ दुर्गा इंटर कालेज में विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी में बच्चो को पूर्व प्रधानमंत्री चाचा नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में क्यो मनाया जाता है,के विषय में बताया कि नेहरू जी का बच्चों से बड़ा स्नेह था, और वे बच्चों को देश का भावी निमार्ता मानते थे। बच्चों के प्रति उनके इस स्नेह भाव के कारण बच्चे भी उनसे बेहद लगाव और प्रेम रखते थे,और उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। यही कारण है कि नेहरू जी के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होने कहा कि इसे नेहरू जयंती कहें या फिर बाल दिवस, यह दिन पूर्णत: बच्चों के लिए समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से गरीब बच्चों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने एवं बाल श्रृम एवं बाल शोषण जैसे गंभीर मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया जाता है। इसी प्रकार दयानन्द सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज के अध्यक्ष वेद प्रकाश, प्रबंधक कपूर चन्द केशरवानी,व्यापार मण्डल अध्यक्ष रमेश चंद्र केशरवानी ने पूर्व प्रधानमंत्री के प्रतिमा में दीप प्रज्वलित करके माल्यार्पण किया। साथ ही साथ स्कूल के छोटे छोटे बच्चों के द्वारा विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। त्रिपाठी पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर नमो नारायण त्रिपाठी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया साथ ही साथ स्कूल के बच्चो ने छोटी छोटी दुकान लगा कर विद्यालय में मेला का आनंद उठाया। इसी तरह धर्मा देवी इण्टर कालेज केन में संरक्षक रामऔतार शास्त्री में पूर्व प्रधानमंत्री के प्रतिमा में दीप प्रज्वलित करके माल्यार्पण किया खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया निशाने बाजी, रस्सी कूद, लम्बी कूद, आदि खेलो में बच्चों ने प्रतिभाग किया। जबकि अझुवा स्थित लिटिल ब्लॉसम्स कान्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्या सरिता केसरवानी ने केक काट कर बच्चो संग बाल दिवस मनाया अझुवा के ही हलधर ग्रुप आॅफ कान्वेंट स्कूल में बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए और मेले का आयोजन किया गया। क्षेत्र के हाजी अब्दुल खालिक इण्टर कालेज परास में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चो ने मेले का भी आयोजन किया। जबकि जीटी रोड स्थित पूर्व माध्यमिक इंग्लिस मीडियम स्कूल में बच्चों द्वारा मेले का आयोजन किया गया पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने प्रतिमाओ पर माल्यार्पन कर बाल दिवस पर बच्चों को बधाई दी। इसी तरह एनडी कान्वेंट स्कूल कालेज, भरवारी में चिल्ड्रेन्स डे बड़े भव्य रूप से मनाया गया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा में माला चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। बच्चों ने चिल्ड्रेन्स डे के भव्य आयोजन में देश भक्ति से परिपूर्ण गीत गाये, नाट्य मंचन का आयोजन हुआ। एनडी कान्वेंट के टीचर्स ने बच्चों को लड्डू खिलाकर बच्चों को आशीर्वाद दिया और भविष्य निर्माण के मार्ग प्रशस्तिकरण के गुण बताएं। स्कूल के प्रधानाचार्य मयंक मिश्र ने समस्त छात्र,छात्राओं को चिल्ड्रेन्स डे की बधाई दिया और कहा कि छात्र जीवन किसी भी मनुष्य का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। यह भविष्य निर्माण का समय होता है। जो छात्र अपने भविष्य निर्माण में गंभीर होता है वह इस समय काल का सदुपयोग करता है, और अपने जीवन को सफल बनाता है।