राकेश केशरी
15 दिसंबर तक पुल बनकर हो जाएगा तैयार,राहगीरों को होगी आसानी
कौशाम्बी। विकासखंड नेवादा के नंदा के पुरवा गांव से हैं जहां नंदा के पुरवा के यमुना नदी के ऊपर से पीपा का पुल बनना शुरू हो गया है,वहीं पीपा पुल 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा और राहगीरों को आने-जाने में काफी आसानी होगी। नेवादा के नंदा के पुरवा गांव के यमुना नदी के पुल के ऊपर पाटून का पुल बनाने का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है,यहां पुल को तैयार करने का लक्ष्य 15 दिसंबर तक दिया गया है, यह पुल राहगीरों को आवागमन में 30 मई तक निशुल्क सुविधा देता रहेगा। इस पुल को तैयार करने के लिए तेजी से कार्य शुरू है। पार्टून पुल के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड को दिया गया है। यमुना घाट से नीचे उतरने चढ़ने के लिए मार्ग को बनाने के साथ-साथ चकर्ड प्लेट बिछाने का कार्य तेजी से शुरू है। पुल की ठेकेदार सुनीता शुक्ला ने बताया कि यह पुल लोगों को निशुल्क 30 मई तक सुविधा देता रहेगा। लोग दोपहिया व चार पहिया वाहनों से इस पुल के सहारे आवागमन आसानी से कर पाएंगे। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पुल नंदा के पुरवा से प्रतापपुर को जोड़ने के साथ-साथ प्रतापगढ़, एमपी,कौशाम्बी,प्रयागराज,शंकरगढ़, बांदा, मऊ, घूरपुर, नारीबारी, चाकघाट, जैसे स्थानों को जोड़ने का काम करता है। वही जनपद प्रयागराज के लालापुर में कई देवी देवताओं के तीर्थ स्थल होने की वजह से लोग रोजाना दर्शन करने के लिए नाव के सहारे आवागमन करते हैं।