देश

national

निकाली गई कलश यात्रा,आयोजित हुईश्रीमद् भगवत कथा

Saturday, November 26, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। विकास खंड कौशाम्बी अंतर्गत म्योहर में शुक्रवार को श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ से गांव के मुख्य मार्गों पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में कई महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी जो शोभायमान हो रहा था। समस्तं लोग भक्ति भाव के साथ महिला,पुरुषों ने सिर पर कलश लेकर कथा स्थल तक पहुंचे। यहां कलश में भरे जल से कथा स्थल की शुद्धि की गई। कथा वाचक भास्कर मढ़ी त्रिपाठी लछीपुर प्रतापगढ़ के श्री मुख से कथा का वर्णन किया गया। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। कथा सुनने मात्र से जीव जन्म और मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। कथा मे उमानिवाश पांडेय कमलेश मिश्रा संतोष गर्ग राकेश सिंह सन्त कुमार संतोष रवि शंकर पाण्डेय राहुल सिंह आदि  समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'