देश

national

हिंसा महापाप जिसका फल भोगना निश्चित : मुनिश्री

Friday, November 18, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

मुनिश्री ने कहा पापो से बचने पर ही कल्याण

ललितपुर। श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर ललितपुर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि सुधासागर महाराज ने कहा श्रावक जीवन में पापों से नहीं बच पाता वह गलती करता है और पाप में घिर जाता है। भू्रण हत्या को निन्दनीय बताते हुए कहा इसका पाप जघन्य है जिसमें पता नहीं वह जीव जिसकी हत्या हुई भविष्य में उसके क्या परिणाम होगे। उन्होने कहा अंडा में भी जीव रहता है लोग धडल्ले से खाते हैं लेकिन यह भूल जाते कि वह भी एक हिंसा है। शाकाहार को अपनाने और मांसाहार को छोडने की सीख देते हुए मुनि श्री ने कहा धर्म ही एक ऐसा सहारा है जहां व्यक्ति को अच्छे बुरे का ज्ञान रहता है और पापों से बचकर अपना कल्याण कर लेता है। मुनि श्री ने धर्म के मार्ग को श्रेयस्कर और कल्याणकारी मार्ग बताया। सुबह मूलनायक अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ पर मूलनायक अभिनंदननाथ भगवान का अभिषेक भक्तजनों ने किया इसके उपरान्त मुनि सुधासागर महाराज के मुखारविन्द शान्तिधारा पुण्र्याजक परिवार द्वारा हुई तदुपरान्त धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के चित्र के अनावरण के साथ श्रेष्ठीजनों ने किया तथा महिला मण्डल ने मुनिश्री को शास्त्र भेंट का पुण्र्याजन किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'