दूसरे दिन जीजा का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला
पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी
ललितपुर। खेत पर काम कर रही साली से दुष्कर्म करने में विफल होकर गला रेत कर भागे जीजा का शव दूसरे दिन रेल पटरियों पर पड़ा मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर गंभीर रूप से घायलावस्था में अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बताया गया है कि थाना जाखलौन क्षेत्र के एक गांव में स्थित खेत पर साली को अकेला पाकर जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब साली ने विरोध किया तो उसने उसका गला रेत दिया। आरोपी जीजा का भी शव देर रात रेल पटरियों पर पड़ा मिला। आशंका है कि जीजा ने आत्महत्या कर ली। घायल साली की हालत गंभीर है। उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। जाखलौन के एक गांव में लड़की अपनी मां के साथ रहती है। करीब 2 महीने पहले उसकी बड़ी बहन भी अपने पति नागेंद्र के साथ रहने आ गई थी। एक घर में चारों रहते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में मां और उसकी बड़ी बहन काम करती थी। वारदात गुरुवार दोपहर की है। 19 साल की लड़की घर से करीब 250 मीटर दूर खेत पर रखवाली कर रही थी। उसी वक्त उसका जीजा वहां पहुंच गया। साली को अकेला देखकर जीजा ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। लड़की ने मना किया तो जीजा जबरदस्ती करने लगा। लड़की चिल्लाने लगी तो उसने वहां रखे हुए हथियार से उसका गला रेत दिया। लड़की वहीं लहूलुहान होकर गिर गई। खून बहता देख जीजा घबरा गया। उसे लगा कि यह मर गई है। इसके बाद मौके से भाग गया। गंभीर हालत में घर पहुंचा लड़की खेत में आस-पास कोई नहीं था। ऐसे में गले से खून निकलने के बाद भी वह हिम्मत करके धीरे-धीरे अपने घर पहुंची। पड़ोसियों को जीजा की करतूत बताई। उसने बताया कि जीजा उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था। उसने मना किया तो उसका गला रेत दिया। इसके बाद गांव का ही एक युवक लड़की को लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीडि़ता को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। फिर सीएचसी से झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इधर घटना के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह धौर्रा के पास से गुजरी रेलवे लाइन पर घटना को अंजाम देने वाले जीजा का शव पड़ा मिला। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुये जीजा ने आत्महत्या कर ली।

Today Warta