देश

national

गांधीनगर प्रथम में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

Friday, November 4, 2022

/ by Today Warta



निकाली गई कलश यात्रा, महिलाओं सहित श्रद्धालु पुरुषो ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ललितपुर। कार्तिक माह के उपलक्ष्य में गुरुवार को श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ से पूर्व महिलाओं द्वारा नगर के मुख्य मार्गों पर कलश यात्रा निकाली गई। ललितपुर के गांधीनगर प्रथम _वार्ड नं 15 पुलिस चौकी के पास में श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कथा से पहले नगर के प्रमुख मार्गों चंडी माता मंदिर होते हुए स्टेशन रोड से कृष्ण टाकीज से सूचना केंद्र होते हुए कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। जिसमें भक्ति भाव के साथ महिला,पुरुषों ने सिर पर कलश लेकर कथा स्थल तक पहुंचे। यहां कलश में भरे जल से कथा स्थल की शुद्धि की गई। कथा वाचक पंडित आचार्य सौम्यानंद जी महाराज के श्री मुख से कथा का वर्णन किया गया। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है।कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी और 10 नवंबर तक जारी रहेगी। कथा सुनने मात्र से जीव जन्म और मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। कथा में मुख्य यजमान रामेश्वर पटैरिया एवं अशोक भार्गव, इं संजय चौबे रहे। कार्यक्रम में आयोजक महिला मंडल से काशीबाई गोस्वामी, सुषमा पटेरिया, दुर्गादेवी नामदेव, राजकुमारी चौबे, रंजना भार्गव सहित ब्रह्मानंद चौबे, मनमोहन चौबे एड, ऋषभ दुबे, दीपक गोस्वामी, ब्रजकिशोर शुक्ला, बृजेश बबेले, रज्जन पटेरिया, कुलदीप सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद बबेले ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'