मोहम्मद जमाल
उन्नाव। आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुये मतदाता सूची में नाम बढ़वाने और कटवाने का काम किया जा रहा था। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में सभासद और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सूची में नाम ढूंढते नजर आए। इस दौरान सभी बूथों पर प्रकाशन की मॉनिटरिंग भी की गई। नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग धीरे-धीरे अपनी तैयारियां पूरी करने में जुटा हुआ है। पालिका चुनाव में लगने वाले पदाधिकारी, चुनाव कर्मी और वाहनों के लिए प्रतिदिन के हिसाब से वेतन भत्ता अलग-अलग तय किया गया है। इसकी सूची देते हुए संबंधित वरीय अफसरों को नीचे के सभी पदाधिकारियों को इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद मतदाता सूची प्रकाशित की कर दी गई। नगर पालिका गंगाघाट के 28 वार्डाें की सूची बुधवार को उनके बूथों और मतदान केन्द्रों पर बीएलओ लेकर पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर सभासद और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी प्रकाशित मतदाता सूची देखने पहुंचे गए।चंपापुरवा, गांधी नगर, गोपीनाथपुरम, सीताराम कॉलोनी, पोनी रोड, कंचन नगर समेत तमाम मतदान केन्द्रों और पालिका के सभी वार्डों में सुबह से ही बीएलओ कार्य करते नजर आये। मतदान प्रकाशन के दौरान बीएलओ की गतिविधियों को देखने के लिए अतिरिक्त उपजिलाधिकारी देवेन्द्र प्रसाद सिंह भी लेखपाल मनोज यादव के साथ बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे।