देश

national

बच्चों के विवाद में भाइयों को पीटकर, छप्पर में लगाई आग

Wednesday, November 2, 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बैराज चौकी अंतर्गत कान्हवापुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर गांव के दबंगों ने दो भाइयों की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, उनके खेत पर पड़े छप्पर में भी आग लगा दी। जिससे गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो संज्ञान में लेने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कान्हवापुर निवासी सुनील ने बताया कि उनका भांजा गांव के कुछ बच्चों के साथ बीती रात खेल रहा था। इसी बीच बच्चों में विवाद हो गया। इसका ओलाहना लेकर वह उनके घर अपने भाई अनिल के साथ गए। शिकायत करने पर दबंगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। जिसका दोनों ने विरोध किया। विरोध करने पर दबंगों ने दोनों की पिटाई कर दी। इस पर वह भागते हुए खेत पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुनील के खेत में बनी झोपड़ी में आग लगा दी। इससे झोपड़ी धू-धू कर जल गई। झोपड़ी जलने से उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगाने का वीडियो किसी ने बना लिया। फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर, पीड़ित ने घटना की जानकारी बैराज चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। सीओ सिटी आशुतोष कुमार इंस्पेक्टर अखिलेश चन्द्र पांडे के साथ गांव पहुंचे गांव के लोगों से घटना की जानकारी की है। सीओ ने बताया कि पीड़ित से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। दबंगई करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'