देश

national

समाज को आगे बढ़ाने में व्यापारियों का बड़ा योगदान : राजेन्द्र प्रसाद मिश्र

Sunday, December 25, 2022

/ by Today Warta




विकाश साहू

फतेहपुर/किशनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के सभी बाजारों में दीपोत्सव का कार्यक्रम समारोह पूर्वक किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार  मंडल की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर इसे स्वर्ण जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। शनिवार के दिन कस्बा किशनपुर में  बाबा मंदिर चौराहे पर अध्य्क्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र,महामंत्री कुँवारे सिंह , कोषाध्यक्ष रामबाबू जायसवाल  के नेतृत्व मे समस्त पदाधिकारियों व्यापारियों का  माल्यार्पण करके  दीप प्रज्वलित किया गया। व्यापार मंडल के भीष्म पितामह को नमन करते हुए  वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों का किशनपुर कस्बे से  शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के  अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र  ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 24 दिसंबर 1973 में काशी के नमो घाट पर व्यापार मंडल के संस्थापक लाला विशम्भर दयाल अग्रवाल एवं पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के देखरेख में  प्रमुख व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों के खोए हुए सम्मान को वापस दिलाने के लिए और छोटे छोटे व्यापारियों ,दुकानदारों और उद्यमियों को बिना भेदभाव के एक मंच पर लाने और उन्हें संगठित करने के लिए लाला विशंभर दयाल अग्रवाल तथा पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जी ने व्यापार मंडल का विधिवत गठन किया। व्यापार मंडल के गठन के बाद बिक्री कर के  सर्वे छापों को रोकने हेतु बिक्री कर के बहिष्कार का नारा दिया गया। जिसमें कई जगह पर व्यापारियों अधिकारियों में संघर्ष हुआ। जिसमें हमारे 13 व्यापारी शहीद हो गए । इसके बाद 29 मई 1979 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री  बनारसीदास गुप्ता ने बिक्री कर के सर्वे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। इस संगठन  के बैनर तले व्यापारी हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष जारी है। प्रवक्ता भरत शुक्ला ने समस्त व्यापारियों से अपील की व्यापारियों को संगठित एवं सुसज्जित रहना होगा संरक्षक रमेश चंद्र अग्रवाल  ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की सर्राफा अध्य्क्ष कृष्ण चंद्र         अग्रवाल ,गल्ला मंडी अध्य्क्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता , इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजा अग्रवाल कार्यक्रम को सफल बनाने में भीम गुप्ता ,सुभाष अग्रहरि ,पवन अग्रवाल ,सुनील सोनी ,गिरीश गुप्ता , आदि सैकड़ो व्यापारियों ने दीपोत्सव कार्यक्रम सम्मिलित हो कार्यक्रम को सफल बनाया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'