देश

national

विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता ने फिर से किया कार्यभार ग्रहण

Saturday, December 3, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता ओमप्रकाश मालवीय ने एक पत्र नियत प्राधिकारी को भेजते हुये अवगत कराया है कि मा.उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में रिट याचिका संख्या-12323/2022 ओमप्रकाश मालवीय बनाम उ.प्र. राज्य द्वारा कार्यालय में अपनी योगदान आख्या 08 सितम्बर 2022 को प्रस्तुत कर दिया था। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उ.प्र. शासन लखनऊ से मार्ग दर्शन मांगा गया था। उपरोक्त के क्रम में मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजन, उ.प्र. लखनऊ ने कार्यालय आदेश संख्या 1473/(रिट या.)/2022-23, 01 दिसम्बर 2022 जारी किया है, जिसमें शासन के पत्र संख्या रिट 767/ आठ-6-2022, 29 नवम्बर 2022 के अनुपालन में कार्यालय आदेश संख्या 102 कैम्प / स्थाना (23) / सी.टी.सी.पी. / 2022-23, 30 जुलाई 2022 अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इसमें अवर अभियंता को कार्यभार ग्रहण कराने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से उचित कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'