देश

national

राष्ट्रीय जेंडर अभियान व महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम

Saturday, December 3, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जेंडर अभियान व महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम जिला महिला चिकित्सालय में महिला शक्ति केन्द्र व वन स्टॉप सेन्टर की टीम द्वारा किया गया। जिसमें महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का प्रचार-प्रसार व समस्त हेल्पलाइन नम्बरों-112,1090,1098,181 आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी। आमजन लोगों को बताया गया कि महिलाओं को पुरूर्षों के समकक्ष समझा जाए और बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षा के क्षेत्र मेें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। लिंग भेदभाव और कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी लोगो को जागरूक किया गया। महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के पंपलेट वितरित किये गये। इस दौरान ममता श्रीवास (महिला कल्याण अधिकारी), महिला षक्ति केन्द्र के द्वारा पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला (विधवा पेंशन), बेटी बचाव-बेटीप पढ़ाओं व पूनम शर्मा (काउन्सलर), सखी वन स्टॉप सेन्टर के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सखी वन स्टॉप सेन्टर के बारे में एवं रागिनी प्रजापति (जिला समन्वयक) महिला शक्ति केन्द्र के द्वारा उ.प्र.मु.बाल सेवा योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रियंका नामदेव (जिला समन्वयक) महिला शक्ति केन्द्र, सोनाली शुक्ला (पैरा. स्टाफ नर्स), रेशमा (केसवर्कर), डोली (महिला आरक्षी), अपूर्वा (म.प.हे.), सखी वन स्टॉप सेन्टर से उपस्थित रहें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'