राकेश केसरी
छात्रों व अभिभावकों को प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने की एक व्यापक पहल
फोटो-2
कौशाम्बी। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनूठे नवाचार व शिक्षण पद्यति से 2021 के राज्य अध्यापक पुरस्कार का दर्जा प्राप्त करने करने वाली नेवादा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अमिरसा की शिक्षिका अनुराधा पाण्डेय ने आईसीटी के क्षेत्र में विद्यालय के शैक्षिक क्यू आर कोड, वेब साईट, यू टयुब चैनल, फेसबुक पेज, एजुकेशनल गेम्स आदि के जरिये सरकारी विद्यालय में स्मार्ट शिक्षा का एक नया आयाम दिया, साथ ही बच्चों मे पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए विद्यालय में 45 दिन का एक अनूठा व आधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर प्रभावी बनाया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुराधा पाण्डेय ने बताया कि कई बच्चे साधारण वाक्यों को नहीं पढ़ पाते हैं। उनमें पढ़ने की आदत डालने के लिए 1 नवम्बर से 45 दिवसीय रीडिंग कैंपेन शुरू किया गया है। इस अभियान के दौरान यदि किसी दिन कोई छात्र विद्यालय न आ पाए उसके विद्यालय की ओर से तैयार किये गए क्यू आर कोड को गांव के प्रत्येक प्रमुख स्थानों पर चस्पा कराया जिससे विद्यालय अवधि के बाद भी तकनीकी का प्रयोग कर बच्चे जब चाहे स्वयं या अभिभावकों के सहयोग से मोबाइल के जरिये पढ़ाई कर कर पा रहे हैं। विद्यालय के अभिभावक रामशंकर,मणिकांत मिश्रा,अनुराग यादव,राजू सेन,संदीप वर्मा,अंकित वर्मा,लवकुश व कौशल पाण्डेय ने बताया कि प्रधानाध्यापिका की इस पहल से विद्यालय बंद होने बाद भी पढ़ाई में कोई दिक्कत नही होती साथ ही विभिन्न कक्षाओं के विभिन्न प्रकार के बच्चों को कभी भी सीखने में मदद मिल जाती है यदि बच्चे किसी दिन किसी कारण से विद्यालय नही जा पाते तो उनके पढ़ाई की तारतम्यता रुकने नही पाती। ग्राम प्रधान अमिरसा सीमा मिश्रा का कहना है कि अपने तकनीकी व नवाचार के प्रयोग से बच्चों को निजी विद्यालय की तरह शिक्षा देने मे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुराधा पाण्डेय का प्रयास सदैव सराहनीय रहा है। हाल में 45 दिन के विशेष अभियान के लिए क्यू आर कोड का इजाद करने से छात्रों को पढ़ने व सीखने में अच्छी मदद मिल रही है।

Today Warta