देश

national

चोरों का हौसला दिन का दिन बढ़ता ही जा रहा है, इस टाइम बाइक चोर गैंग बहुत ज्यादा सक्रिय है

Thursday, December 8, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

करीब आधा दर्जन चोरियों से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है??

कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र में चोरों ने करीब एक माह से आतंक मचा रखा है। चोरों ने एक माह में करीब आधा दर्जन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। करीब एक माह बीत गए हैं,लेकिन एक भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है। जिससे आए दिन चोर किसी न किसी जगह में चोरी की घटना को अंजाम दे देते हैं। इसके साथ ही अब थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह भी सक्रिय है। एक माह में करीब कई बाइक गायब हो चूकी है। चाहे दिन हो चाहे रात चोरों का नहीं है किसी का डर खौफ नही है, जब मौका मिला तब हाथ साफ कर दिया। ताजा मामला सैनी थाना क्षेत्र के सैनी रोड रानी वाटिका (गेस्ट हाउस) में बेखौफ चोरों ने बीती रात करीब 9 बजे एक अपाचे बाइक पार कर दी। बताया जाता है कि अजमल सिंह शादी समारोह में आए हुऐ थे, जब वह दावत पूरी करके बाहर आया और घर के लिए तैयार हुआ जाने को तो उसकी बाइक कहीं भी नहीं दिखी, यह देखकर उसके होश उड़ गए उसने तुरंत सैनी थाना पुलिस को बाइक चोरी की तहरीर दी है। लगातार चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में काफी रोष है। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'