राकेश केसरी
कौशाम्बी। मुख्यालय के गॉधीनगर स्थित कांशीराम कालोनी में सफ ाई कर्मचारियों की मनमानी के चलते भीषण गन्दगी व्याप्त है। कालोनीवासियों ने कई बार इसकी शिकायत जिम्मेदारों से की लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। बताते हैं कि मंझनपुर के गांधीनगर स्थित कालोनी में भीषण गंदगी का आलम व्याप्त है। कालोनी में जगह-जगह कूड़े का अम्बार लगा हुआ है। गंदगी का आलम यह है कि कालोनी के पीछे नालियां कीचड़ से पटी हुयी हैं, लोगों का कहना है कि दुर्गंध इतनी भयंकर उठती है कि लोगों का वहॉ रहना दूभर हो जाता है। कालोनी वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन समेत उच्चाधिकारियों से कालोनी की सफ ाई व्यवस्था दुरूस्त कराये जाने की मॉग की है। जिससे लोगो को हो रही असुविधाओं से निजात मिल सके।

Today Warta