देश

national

एग्जिट पोल:- MCD में पहली बार आप :250 में से 146-171 सीटें जीतने का अनुमान

Monday, December 5, 2022

/ by Today Warta


नई दिल्ली दिल्ली नगर निगम चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती रुझान में दुनिया के सबसे बड़े निगम में से एक सत्ता 15 साल बाद भाजपा के हाथ से फिसलकर आम आदमी पार्टी के हाथ में जाती दिख रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया और टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक, टउऊ में आप की सरकार भारी बहुमत से बनती दिख रही है। भाजपा दूसरे और कांग्रेस का करीब पूरी तरह से सफाया होता दिख रहा है। इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अनुसार, कुल 250 सीटों में से आप को 149 से 171, भाजपा को 69 से 91 और कांग्रेस को 3 से 7 सीटें मिलने के आसार हैं। आप का आंकड़ा बहुमत यानी 126 सीटों के आंकड़ों से काफी ज्यादा है।

कांग्रेस के पास लोकसभा-विधानसभा की एक भी सीट नहीं

दिल्ली में 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस और अअढ अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। 2020 विधानसभा चुनाव में 70 सीटों में से अअढ को 62 और इखढ को 8 सीटें मिली थीं, जबकि 2015 के विधानसभा चुनाव में अअढ को 67 और इखढ को 3 सीटें मिली थीं। कांग्रेस 2020 और 2015 के विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'