देश

national

खनन अधिकारी ने बेटे के जन्मदिन के अवसर पर गांव की विधवाओं, असहायों को कंबल किया वितरित

Monday, December 19, 2022

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला 

प्रयागराज। शंकरगढ़ विकासखंड खंड के ओसा गांव के सुरेंद्र सिंह वर्तमान समय में लखीमपुर खीरी में वरिष्ठ खनन अधिकारी के पद पर आसीन हैं। आज उनके बड़े बेटे का जन्मदिन है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज वह अपने बड़े भाई गया प्रसाद सिंह व नरेंद्र सिंह के साथ मिलकर गांव की विधवा महिलाओं व गरीब असहाय लोगों को उनके घर घर जाकर कंबल वितरित किया। बड़े भाई गया प्रसाद सिंह के अनुसार आज गांव में चालीस विधवा, एक परित्यागता तथा एक सौ उन्तालीस गरीब असहाय लोगों को कंबल उनके घर पर जाकर दिया गया है। गांव के लाल सिंह,मदन लाल, धर्मेन्द्र आदि ने बताया कि सुरेन्द्र सिंह प्रतिवर्ष जहां गांव में गरीबों को कंबल  बांटते हैं वहीं गांव में जब भी किसी गरीब के यहां सादी ब्याह होता है तब भी वह गरीबों की मदद करते हैं। कंबल में सहयोगी के रूप में वीरेंद्र सिंह, राम अनुज विश्वकर्मा,भुसुन आदिवासी,दारा विश्वकर्मा, छोटे आदिवासी, राम जतन आदि लोग उपस्थित थे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'