राकेश केशरी
कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी कौशाम्बी के जिला अध्यक्ष पद पर अनीता त्रिपाठी को 3 वर्ष पूरा होने पर शनिवार को बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक कुशल संगठनकर्ता और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच में लोकप्रिय हुआ कार्यकर्ताओं के लिए संघर्ष करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर पहुंचे जिला उपाध्यक्ष चक्रेश मिश्रा ने कहा कि उनके जिलाध्यक्ष बनने के बाद से ही संगठन ने तेजी से गांव-गांव में मजबूती से काम किया है। यह उनके व्यक्तित्व की खूबी रही है कि उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं के लिए संघर्ष किया है इससे आज जिले का कार्यकर्ता उनके कार्यकाल की प्रशंसा करता हुआ दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि इसके पहले अनीता त्रिपाठी संगठन में काशी क्षेत्र की महिला मोर्चा की अध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिले में भाजपा की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष चक्रेश मिश्रा, सराय अकिल नगर पंचायत की सुशीला सिंह पत्नी विष्णु प्रभाकर सिंह, हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Today Warta