देश

national

रोजगार सृजन केन्द्र का उदघाटन समारोह सम्पन्न

Saturday, December 17, 2022

/ by Today Warta


इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

स्वावलम्बी भारत अभियान के अंतर्गत हुआ आयोजन

ललितपुर। स्वाबलम्बी भारत अभियान के द्वारा जनपद के बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार से जोडऩे के भारत सरकार के प्रयास के क्रम में नगर के मुहल्ला पिसनारी स्थित जी.डी.मेमोरियल इंटर कॉलेज के परिसर में कार्यालय का उदघाटन भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डा.अनिल यादव द्वारा  किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता व सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सेवा भारती के प्रान्त उपाध्यक्ष और स्वावलम्बी भारत अभियान के जिला समन्वयक इंजी. हाकिम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया इसके उपरांत कार्यक्रम की उपादेयता और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी, विनोद शर्मा, सुबोध गोस्वामी सारस्वत, केहर सिंह बुंदेला, अशोक साहू, गजेंद्र सिंह, छक्की लाल, गीतादेवी साहू आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों में डीएस विवेक, श्रीराम नामदेव, प्रकाशचंद्र साहू, सुनीता पंत, रुचि गुप्ता, लखनलाल, प्रिंस, अर्चना राजपूत विभिन्न महिला समूह के कार्यकत्री एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा भाजपा की जिला  महामंत्री एवं स्वावलंबी भारत अभियान की महिला समन्वयक रुचिका बुंदेला ने किया एवं गीत महरौनी के स्वाबलंबी भारत अभियान के खण्ड समन्वयक गुलशन कुमार गुप्ता ने प्रस्तुत किया अध्यक्षीय वक्तव्य के बाद कार्यक्रम वंदे मातरम के साथ सम्पन्न हुआ। आभार स्वाबलंबी भारत अभियान के सह जिला समन्वयक पीके नायक ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'