राकेश केसरी
कौशाम्बी। नगर पंचायत अझुवा मे जल निकासी न होने के कारण नालिया कूडे से पटी हुई है। नालियो की महिनो से सफाई न होने के कारण बजबजा रही नालियो से दुर्गंध उठने से नगर वासियो का जीना दूभर हो गया है। लोग आये दिन गंदगी से परेशान होकर बीमार हो रहे है। हाइवे मार्ग पर स्थित नगर पंचायत अझुवा मे गहरी नाली बनी होने के कारण नगर की जल निकासी बंद हो गई है। जिससे नालियो का पानी नगर से बाहर नही निकल रहा है। नगर मे ब्याप्त गंदगी से निजात दिलाने के लिए नगर के जिम्मेदारों द्वारा कोई पहल नही की जा रही है। नगर मे सफाई व्यवस्था दिनोदिन धडाम होती जा रही है। सफाई कर्मचारी खाना पूरी करके अपना उल्लू सीधा कर रहे है। नगरवासी गंदगी से परेशान होकर प्रति दिन बीमार हो रहे है। बीमार होकर लोग आए दिन अस्पतालो के चक्कर लगा रहे है। लेकिन नगर अध्यक्ष द्वारा जल निकासी की कोई पहल नही हो रही है।

Today Warta