राजीव कुमार जैन रानू
आज धूमधाम से मनायी जायेगी गीता जयन्ती
ललितपुर। विश्व गीता प्रतिष्ठान के तत्वधान मे गीता जयंती कार्यक्रम धूमधाम से 4 दिसम्बर 2022 रविवार को तुवन प्रांगण में मनाया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि नृसिंह मंदिर के महंत गंगादास महाराज, चंडी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत चंद्रेश्वरगिरी महाराज, तुवन मंदिर के महंत रामलखनदास महाराज करेंगे। इस कार्यक्रम में विश्व गीता प्रतिष्ठान के प्रेमी एवं गीता प्रेमी उपस्थिति होकर धर्म का लाभ उठाएंगे और संतों की वाणी से आत्मबिर्भोर होंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रभु श्रीकृष्ण भगवान के मुखारविंद से निकली हुई गीता हमारे देश में सिर्फ शपथ ग्रहण और तेरही में गीता देने के लिए सीमित रह गई है, जिस के विस्तार के लिए विश्व गीता प्रतिष्ठान ने घर-घर गीता का प्रचार हो सदाचार सद्विचार हो। इस उद्देश को लेकर प्रचार प्रसार कर रही है और गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित कराने के लिए और और स्कूलों में बच्चों के पाठ्यक्रम में भी पढ़ाने के लिए सरकार से मांग कर रही है, जिस तरह गुजरात सरकार ने प्रत्येक स्कूलों में गीता का पाठ्यक्रम सम्मिलित कर लिया है। इसी तरह पूरे भारत में बच्चों के पाठ्यक्रम में गीता को सम्मिलित किया जाए गीता ज्ञान की गंगा है। मानव को जीने के लिए एक अद्भुत अमृतवाणी है जिसे एक बार पढ़ लेता है उसे बार-बार पढऩे की इच्छा होती हैं। हमारे देश में युवा पीढ़ी भटकती जा रही है अगर उन्हें गीता का पाठ पढ़ाया जाए तो वह युवा गलत रास्ते पर नहीं जायेगी और सही संस्कारवान बच्चे बनकर देश का नाम ऊंचा करेंगे। इस उद्देश्य को लेकर पूरे प्रदेश में स्वाध्याय मंडल गीता जयंती और घर-घर गीता का प्रचार और स्वाध्याय का आयोजन करते आ रहे हैं। गीता जयंती में अन्य वक्ता डा.जनक किशोरी शर्मा, डा.ओमप्रकाश शास्त्री, बाबूलाल द्विवेदी, भगवत प्रसाद बाजपेई, जयशंकर द्विवेदी, विनोद मिश्रा, प्रेमनारायण मिश्रा, राजाराम तिवारी, हरीराम, कैलाश नारायण शर्मा, विश्व गीता प्रतिष्ठान के प्रांतीय संयोजक सर्वदेव तिवारी, स्वाध्याय मंडल के जिला संयोजक नीरज द्विवेदी, मार्गदर्शक मंडल के संरक्षक लक्ष्मीनारायण पटैरिया, लखनलाल तिवारी अपने अपने विचार व्यक्त करेंगे।