राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। रजक समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं की चुनाव संचालन समिति की बैठक चुनाव अधिकारी हरिराम एड.की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी सजातीय बंधुओं के सामाजिक चुनाव हेतु चल रही लंबे समय से लंबित प्रक्रिया को मूर्त रूप देते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया किसी ग्रही समाज के चुनाव कराए जाएं। इस दौरान चुनाव कार्यक्रम बनाया गया। जिसके अनुसार ब्लॉक, नगर व जिला, अध्यक्ष व महामंत्री के पदों पर निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी, तीन चरणों में होंगे सभी पदों पर मतदान। चुनाव कार्यक्रम को लेकर बताया कि 2 जनवरी से 4 जनवरी 2023 तक पर्चा बिक्री, 5 से 6 जनवरी 2023 तक पर्चा जमा, 7 जनवरी 2023 को आपत्ति व पर्चा की जांच, 9 जनवरी 2023 को 9बजे से 2 बजे तक पर्चा वापसी एवं 3 वजे से 5 बजे तक चिन्ह आवंटन होगा। वहीं प्रथम चरण 18 जनवरी 2023 ब्लॉक बार, ब्लॉक तालबेहट, नगर तालबेहट व जखौरा, दूसरे चरण का मतदान 22 जनवरी 2023, ब्लॉक बिरधा, ब्लॉक महरौनी, नगर महरौनी, नगर पाली व ब्लॉक मड़ावरा, तृतीय चरण का मतदान 29 जनवरी 2023 को नगर ललितपुर में होगा। तदोपरांत मतगणना 5 फरवरी 2023 को सन्त गाडगे धर्म शाला ललितपुर में होगा। ब्लॉक बार की पर्चा बिक्री, सुशील रजक की दुकान बार बानपुर रोड बार में, ब्लॉक तालबेहट की पर्चा बिक्री कैलाश बाबू, जखौरा पर्चा बिक्री सुरेंद्र रजक जिला पंचायत सदस्य की गैस एजेंसी पर, ब्लॉक बिरधा पर्चा बिक्री बाबाजी का ढावा होटल, (दीपक बाबा) के पास, ब्लॉक महरौनी पर्चा बिक्री ग्यासी लाल अध्यापक के पास, ब्लाक मड़ावरा पर्चा बिक्री विजय रजक के पास, नगर ललितपुर पर्चा बिक्री रूपेश रजक टाइपिस्ट पुरानी तहसील में शंकर जी के मंदिर के पास से होगी। इस प्रकार चुनाव सम्पन्न कराने हेतु कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से घोषित किया गया।

Today Warta