देश

national

लाल सोने के काले कारोबार का गोरखधंधा यमुना नदी का सीना छलनी कर हो रहा बालू खनन

Monday, January 30, 2023

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला

राजस्व विभाग को लाखों का चूना लगा रहे बालू माफिया इलाकाई पुलिस बनी मूकदर्शक

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर लालापुर थाना क्षेत्र के यमुना पंप कैनाल के बगल भिलोर घाट पर यमुना नदी में जेसीबी लगाकर अवैध रूप से यमुना सैंड का अवैध खनन कर राजस्व को लाखों का चूना लगाया जा रहा है। नदी के पानी के अंदर से बालू की निकासी किये जाने से जलीय जीव जंतुओं को क्षति पहुंचाई जा रही है। लालापुर थाना   क्षेत्र केयमुना पंप कैनाल के बगल स्थित भिलोर घाट खंड 3 पर पिछले वर्ष उच्चस्तरीय टीम जांच करने पहुंची थी। जहां भिलोर खंड 3 का इलाका जलमग्न होने के कारण उसमें खनन को गलत ठहराया गया था। वही पानी कम होने के बाद निकासी का पट्टा दिया जाता है, परंतु आलम यह है कि भिलोर घाट खंड 3 पर सूखी बालू न होने की वजह से यमुना जी के बीचोंबीच में ना्व जेसीबी लगाकर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रको व ट्रैक्टरों से अवैध खनन कर परिवहन किया जा रहा है। जहां लोगों का कहना है कि बिना रवन्ना व बिना कांटा किए अवैध सैकड़ो गाड़ियों का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। जबकि शासन का आदेश है कि पट्टे के बाद एनजीटी के नियमों का पालन किया जाना आवश्यक है लेकिन बालू माफिया यमुना नदी का सीना चीरकर जेसीबी लगाकर अवैध रूप से बालू की निकासी कर रहे हैं। जिससे जलीय जीव जंतुओं की हत्या की जा रही है। इस संबंध में पुलिस आयुक्त प्रयागराज को जानकारी होने पर उन्होंने एसीपी बारा को जाँचकर कार्यवाही का आदेश दिया। बावजूद इसके खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और स्थिति जस की तस है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'