देश

national

मुलायम सिंह, जाकिर हुसैन समेत 6 हस्तियों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री सम्मान

Thursday, January 26, 2023

/ by Today Warta

 


नई दिल्ली। मुलायम सिंह यादव का पिछले साल 10 अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे आठ बार विधानसभा सदस्य और तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया गया है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और डफर के खोजकर्ता डॉ. दिलीप महलानाबिस को मरणोपरांत देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण दिया गया है। इनके अलावा तबला वादक जाकिर हुसैन, आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी और भारतीय मूल के अमेरिकी मेथेमेटिशियन श्रीनिवास वर्धन को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। कुमार मंगलम बिड़ला और सुधा मूर्ति समेत 9 हस्तियों को पद्म भूषण से नवाजा गया है। 91 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान दिया गया है। डॉ दिलीप महलानाबिस का जन्म 12 नवंबर 1934 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। उन्होंने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान शरणार्थी शिविरों में डफर का प्रयोग किया। 16 अक्टूबर 2022 को 87 साल की उम्र में इनका निधन हुआ था। डॉ दिलीप महलानाबिस का जन्म 12 नवंबर 1934 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। उन्होंने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान शरणार्थी शिविरों में डफर का प्रयोग किया। 16 अक्टूबर 2022 को 87 साल की उम्र में इनका निधन हुआ था।




Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'