देश

national

भट्ठों पर कच्ची ईंटों के निर्माण की तैयारियां जोरों पर

Tuesday, January 3, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। भट्ठों पर कच्ची ईंट बनाने के लिए मजदूरों ने तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी है। तैयारियों से लगता है कि फरवरी में भट्ठे भी शुरू हो जाएंगे। भट्ठे पर मजदूरों का आवागमन भी शुरू हो चुका है। बीते वर्ष बढ़ते प्रदूषण पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल कोर्ट ने एनसीआर में ईंट भट्ठे जनवरी तक बंद कराने के निर्देश दिए थे। प्रशासन की सख्ती व कोर्ट के आदेश पर मालिकों ने भट्ठों को बंद कर दिया था। परंतु जनवरी माह शुरू होते ही क्षेत्र में भट्ठों पर ईंट निर्माण को मजदूरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई भट्ठों पर तो मजदूरों ने बीते माह से ईंट बनाने का काम शुरू कर दिया। मजदूरो का कहना है कि कोर्ट के आदेश भट्ठा नहीं चलने देने के हैं। लेकिन वो अभी कच्ची ईंट बनाएंगे। कच्ची ईंट निर्माण से प्रदूषण का लेना देना नहीं होता है। मालिक ने ईंट बनाने को कहा है तो सभी जुट गए हैं। मजदूरो ने बताया कि संभवत: फरवरी माह में भट्ठे आग उगलने लगेंगे। भट्ठे पर काम शुरू करने के लिए मजदूरों का आवागमन भी शुरू हो गया है। एसडीएम सदर प्रखर उत्तम का कहना है कि एनजीटी कोर्ट ने जनवरी माह तक भट्ठे बंद कराने के निर्देश दिए थे। अगर दोबारा बंद कराने के आदेश आएंगे तो भट्ठे बंद होंगे। अन्यथा फरवरी में मानक पूरे करने के बाद भट्ठे चल सकते हैं।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'