देश

national

बांदा दरिंदगी मामले में नया मोड़: सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ, पुलिस का दावा- प्राइवेट पार्ट में नहीं डाली बोतल

Monday, January 16, 2023

/ by Today Warta



कमल सिंह 

बांदा । बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि महिला को उसके मायके के दो युवक बाइक से ससुराल छोड़ने जा रहे थे। गुरेह गांव के पास दोनों युवकों ने महिला के साथ शराब पी। शराब पीने के बाद एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ की। दुष्कर्म नहीं हुआ है। दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

बांदा में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस का दावा है कि महिला से सामूहिक दुष्कर्म नहीं बल्कि छेड़खानी हुई थी। पीड़िता ने अपना मेडिकल कराने से भी इंकार कर दिया है। जांच के बाद पुलिस ने छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार रात साढ़े दस बजे पुलिस को महिला से सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली। एसपी अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी अबुंजा त्रिवेदी और चार थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर महिला का बयान लिया। अनुसूचित जाति की महिला ने बताया कि वह पति के साथ बाइक पर बांदा स्थित ससुराल जा रही थी। 

गुरेह गांव के पास पति के तीन दोस्त मिले। पति नशे में था। युवकों ने पति को पास की दुकान से सिगरेट लाने भेज दिया। पति के जाते ही दो युवकों ने उससे दुष्कर्म किया। तीसरा दुष्कर्म नहीं कर पाया तो उसने नाजुक अंग में बोतल डाल दी। इसके बाद उसे बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गए।

एसपी ने घटना की गहनता से जांच कराई तो मामला छेड़छाड़ का निकला। पुलिस ने महिला से मेडिकल कराने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला की तहरीर पर देहात कोतवाली में छेड़छाड़ और एससी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पुत्तन आरख और बब्बू आरख को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की कहानी

बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि महिला को उसके मायके के दो युवक बाइक से ससुराल छोड़ने जा रहे थे। गुरेह गांव के पास दोनों युवकों ने महिला के साथ शराब पी। शराब पीने के बाद एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ की। दुष्कर्म नहीं हुआ है। दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में महिला ने खुद स्वीकार किया कि घटना के समय पति उसके साथ नहीं था। महिला ने दुष्कर्म का मेडिकल परीक्षण कराने से भी मना कर दिया है। सामूहिक दुष्कर्म और निजी अंग में बोतल डालने जैसी बात जांच में निराधार पाई गई है।

महिला का हुआ सामान्य मेडिकल

डॉ. श्रुति ने महिला का सामान्य मेडिकल परीक्षण किया है। महिला दुष्कर्म का मेडिकल नहीं कराना चाहती थी। छेड़छाड़ की धारा में मेडिकल कराया गया है।-डॉ. सुनीता सिंह, सीएमएस जिला महिला अस्पताल, बाँदा

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'