देश

national

पुरानी तहसील बना पार्किंग का अड्डा,नशेडियो का लगता है,जमघट

Friday, January 13, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। सिराथू कस्बा स्थित पुरानी तहसील की बिल्डिंग वर्तमान में तमाम लोगो के लिये चार पहिया व दो पहिया वाहनों को पार्क करने का अड्डा बन गया है। जबकि शाम होते ही बिल्डिंग के अंन्दर नशेडियों का जमघट लगना शुरू हो जाता है,जहा देर रात तक शराब के साथ अन्य नशे के शौकीन अपना शौक पूरा करते रहते है। यही नही इस बिल्डिग में कुछ लेखपाल व डायल 112 के पुलिस कर्मियों नें कमरो में कब्जा कर बाकायदा अपना डेरा जमा रखा है। वही दूसरी ओर कुछ रंगीन मिजाज के युवक भी इस बिल्डिंग के अन्दर रंगरेलिया मनानें के लिये आते है। गौरतलब हो कि लगभग 17 वर्ष पहले नई तहसील का निर्माण हुआ था,जिसके बाद इस जर्जर बिल्डिंग को तत्कालीन सरकार ने गिराने का आदेश दिया था। लेकिन तत्कालीन सरकार के तख्ता पलट होते ही सरकार के आदेश का अनुपालन नही हो सका। वर्तमान में इस बिल्डिंग में लोग अवैध रूप से कब्जा जमाकर रह रहे। वही चार पहिया व दो पहिया वाहनों को पार्क करने का अड्डा के साथ नशेडियो का भी जमघट रहता है। स्थानीय लोगो जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग किया है।  


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'