राकेश केशरी
कौशाम्बी। शुक्रवार को सुबह कोहरा रहा, 9 बजे के करीब कोहरा छंटने के बाद धूप खिली। धूप खिलने से तापमान कुछ बढ़ा। मौसम साफ होने से दिन भर तो राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर समस्या बढ़ गई। धूप देखकर जो शाम को हल्के कपड़ों में बाहर निकले उन्हें परेशान होना पड़ा। दिन में धूप निकलने से लोगों के शरीर से ंगर्म कपड़ों का भार जहां कम हुआ वहीं अलाव से भी दूरी देखने को मिली। इधर धूप निकलने से सार्वजनिक स्थानों की अलाव ठंड पड़ने लगी है। मंझनपुर मुख्यालय में इक्का-दुक्का स्थान पर छोड़कर अधिकांश स्थानों पर शाम को अलाव कम जले। मौसम की मार लोगों की सेहत पर पड़ रही है। आम खास सब परेशान हैं। चिकित्सकों का कहना है कि हर बदलता मौसम अपने साथ कई तरह की समस्या लेकर आता है। जरा सी असावधानी बीमारियों की चपेट में ला सकता है। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डा0 दीपक सेठ का कहना है कि वर्तमान में सावधानी बरतने की जरूरत है। खांसी, हल्का बुखार, दस्त, उल्टी, अपचन जैसी बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है। दिहाड़ी मजदूरों के लिए यह मौसम तकलीफदेह साबित हो रहा है। सुबह दस बजे तक कोहरा उसके बाद शाम को जल्दी दिन डूबने से भवन निर्माण आदि कार्य कराने से लोग कतराने लगे है। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है।

Today Warta