देश

national

प्रयागराज: चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार ने एआरटीओ भूपेश कुमार गुप्ता को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Tuesday, January 3, 2023

/ by Today Warta



प्रयागराज: नए यमुना पुल पर मंगलवार सुबह चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार ने  ए.आर.टी.ओ भूपेश कुमार गुप्ता को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको तुरंत जीवन ज्योती अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी अवस्था को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल के लिए रेफर किया। सूचना पाकर डीएम संजय खत्री, आरटीओ समेत अन्य साथी अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। 

डॉक्टरों का कहना है कि सिर पर  गहरी चोट आई है। 15 दिन बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। भूपेश कुमार गुप्ता सुबह सुबह करीब 6 बजे साथी अफसरों संग नैनी पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार को रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक उनको टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। बाद में ड्राइवर को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया साथ ही गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।  उधर घायल भूपेश को तुरंत जीवन ज्योती अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'