देश

national

ठंड से बाहर नहीं निकले लोग,नहीं जला अलाव,ठंड में ठिठुरते रहे राहगीर

Tuesday, January 3, 2023

/ by Today Warta



अलोक मिश्रा/राजीव गुप्ता 

सरायअकिल कौशाम्बी। सराय अकिल नगर पंचायत के अधिकारी अलाव जलाने के भले ही दावे कर रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। सराय अकिल में अलाव की स्थिति जानने के लिए प्रयाग भारत हिंदी दैनिक की टीम ने विभिन्न स्थानों का जायजा लिया,तो नगर पंचायत के अधिकारियों की सच्चाई सामने आई। कहीं निर्धारित स्थानों पर अलाव ही नहीं जल रहे थे। कहीं निर्धारित स्थानों पर ही अलाव न जलने के कारण सर्दी में ठिठुरते हुए लोगों को दिन व रात बितानी पड़ रही है। नगर पंचायत के क्षेत्र में लोगों को सर्दी से बचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने  की सरकार की तरफ  प्रत्येक स्थान पर निर्धारित मात्रा में लकड़ी भी दी जाती है। इसके अलावा लोगों को रात दिन में ठहरने के लिए रैन बसेरे की सुविधा भी दी जा रही है। नगर क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैण्ड व अन्य क्षेत्रों और आम चैराहे पर अलाव जलाने की व्यावस्था है। जबकि क्षेत्र में अलाव जलाने के नाम पर लापरवाही सामने आई।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'