इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न-नरेंद्र सिंह बुंदेला
कर्पूरी ठाकुर सच्चे जननायक- श्रीराम पटैरिया
बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी कर्पूरी ठाकुर- इं. हाकिम सिंह राजपूत
मड़ावरा/ललितपुर। कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह समिति एवं सेन समाज मड़ावरा के तत्वाधान में सामाजिक न्याय के सूत्रधार,स्वतंत्रता सेनानी,दलितों,पिछड़ों के मसीहा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती एवं जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ स्थानीय अटल सभागार ब्लाक परिसर मड़ावरा में "भारतीय राजनीति में कर्पूरी ठाकुर का योगदान" विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल पंथ प्रतिनिधि चंद्र शेखर पंथ उर्फ चंदू भैया के मुख्य आतिथ्य एवम अध्यक्षता श्रीराम पटैरिया तथा ब्लाक प्रमुख चंद्र दीप रावत, इंजीनियर हकीम सिंह राजपूत,नरेंद्र सिंह बुंदेला शिक्षाविद, राम सजीवन प्रजापति, मंडल अध्यक्ष सूरज चौधरी ,मंत्री प्रतिनिधि कैलाश साहू, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर,रामसेवक निरंजन जिलाध्यक्ष कुर्मी पटेल समाज,अदिति सेन आर्या के विशिष्ठ आतिथ्य में संपन्न हुआ।
अतिथियों एवं मेधावियों मोहनी,साक्षी,पूजा,सपना,अंश को अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश व प्रशस्ति पत्र,शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य चंद्र शेखर पंथ ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन शोषितों,पीड़ितों,पिछड़ों, दलितों और सदियों की मार से त्रस्त मनुष्यता को जगाने के लिए समर्पित था। मुख्य वक्ता नरेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि 1967 में बिहार में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनी,कर्पूरी उप मुख्य मंत्री-वित्त-शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली तो सबसे पहले मैट्रिक के पाठ्यक्रम से अंग्रेजी की अनिवार्यता को समाप्त किया जिससे गरीब,मजदूरों के बच्चे भी आगे की कक्षाओं में पढ़ने लगें। आरक्षण योग्यता के सम्वर्धन के लिए अवसर देता।
अध्यक्षता करते हुए श्रीराम पटेरिया ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के पास करुणा,स्नेह और प्रेम की पूजीं थी वह बहुआयामी व्यक्तिव के धनी थे इंजिनियर हाकिम सिंह राजपूत ने कहा कि आधुनिक विहार के लोकप्रिय नेता कर्पूरी ठाकुर की लोकप्रियता का रहस्य उनका महान व्यक्तित्व था कर्पूरी जी आजीवन बिहार विधान सभा के सदस्य रहें। प्रथम आम चुनाव 1952 से लेकर 1988 तक जीवनपर्यन्त कभी भी विधायक का चुनाव नही हारें। ब्लाक प्रमुख चंद्रदीप रावत ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने के बाद पूरे देश मे अति पिछड़ी जातियों के लिए सामजिक व राजनैतिक व आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया। संचालन करते हुए आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य ने कहा कि कर्पूरी जी एक कुशल संगठनकर्ता,कर्मठ समाजवादी नेता, लाभालाभ,जया-जय की सीमाओं से बहुत ऊपर एक अद्वितीय लोक साधक थे। आयोजन में गोरी शंकर सेन ब्लाक अध्यक्ष सेन समाज मड़ावरा, कालू राम सेन पंचायत विभाग, मनोहर लाल सेन सिरोन, आचार्य गोपीलाल सेन,रामकुमार सेन अजान जिलाध्यक्ष,सौरभ सेन कचनौदा कला,फेरन लाल रमेशरा, लाल चंद्र,मुकेश धवा,रामकृपाल लुहरा,रतिराम मुखिया साढूमल, बुठे रमेशरा,संतोष सैदपुर,प्रेम कोटेदार तारावली, रमेश सेन गदोरा,पिंटू क्षेत्र पंचायत सदस्य,धनीराम सिमीरिया, दीपक सेन एड, इमरत लाल बाबू जी, सुंदर मुखिया सिमिरिया, रामप्रसाद खिरिया भरंजू, जानकी भौटा, सिकंदर सेन सिलावन,सुनील,प्रकाश पिपराट, सुखराम पटेल रखवारा, मनोहर सिंह लोधी, मदन मोहन पाल शिक्षक, निर्मल लोधी, मानसिंह, भरत सिंह लोधी शिक्षक जिलाध्यक्ष लोधी समाज,कप्तान सिंह यादव,छोटू सेन अजान, रविंद्र सेन रनगांव, जयराम हसेरा माते,संतोष गडोली, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।संचालन संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य एवम गोरी शंकर सेन,कालूराम सेन पंचायत विभाग ने जताया।

Today Warta