उन्नाव। लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे पर भोर पहर कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही एक कार में सवार सात लोगों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मासूम समेत चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पहुंची अचलगंज पुलिस ने मृतकों के शव को मोर्चरी भिजवाया और घायलों को अस्पताल भेजा है। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही की। अचलगंज थाना क्षेत्र के बदरका चौकी के अंतर्गत आयुष्मान ढाबे के पास भोर बाहर सुबह 5:30 बजे कार में सवार गुजरात के रहने वाले दया शंकर शुक्ला पुत्र स्व. श्री नाथ शुक्ला, देवमणि शुक्ला (50) पुत्र दयाशंकर शुक्ला, योगेश शुक्ला (24) पुत्र देवमणि, कंचन शुक्ला (55) पत्नी देवमणि, मंजू शुक्ला (45) पत्नी राजमणि शुक्ला, सुप्रिया शुक्ला (27) पत्नी बृजेश शुक्ला, रूद्र शुक्ला (9 माह) पुत्र बृजेश शुक्ला निवासीगण वापी थाना नवसारी जिला वलसाड (गुजरात) कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अर्टिका कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर अचलगंज थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां दौरान ए इलाज दया शंकर शुक्ला, देवमणि शुक्ला, योगेश शुक्ला की मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी के लिए फोन से उनके परिजनों को दी है। मौत की जानकारी पर परिवारी जनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष प्रशांत ने बताया कि मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है घायलों का इलाज चल रहा है मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Today Warta