राकेश केशरी
कौशाम्बी। पढ़ाई की उम्र में दुकानों मे कार्य करने वाले बच्चों को अब वहां काम नहीं करने दिया जाएगा। श्रम विभाग ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, जो बच्चों को काम पर रखेंगे। श्रम विभाग की ओर से बच्चों को पढ़ाई के लिए जागरूक किया जाएगा और उनके माता-पिता से भी संपर्क साधा जाएगा। मंगलवार से जिलें में श्रम विभाग की टीम दुकानों पर बाल श्रम मुक्त प्रतिष्ठान का बोर्ड लगाने का अभियान शुरू करेंगे। श्रम अधिकारी ने बताया कि शासन के आदेश पर जिलेभर में मंगलवार से अभियान चलाकर दुकानों के बाहर बाल श्रम मुिक्त का बोर्ड लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बचपन जिदगी का यादगार दौर है। बाल मजदूरी समाज पर अभिशाप है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि इसे जड़ से समाप्त किया जाए। बताया कि जल्द ही जिलेभर की सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक करके दुकानों पर कार्य करने वाले बच्चों को मुक्त कराकर उनकी पढ़ाई, रहने खाने आदि की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की जाएगी। बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रति जागरूक करना और दुकानदारों को बाल श्रम पर रोक लगाने के लिए इस अभियान की शुरूआत जिले में की जा रही है।

Today Warta