देश

national

यातायात के नियमों का पालन करने हम सड़क पर यात्रा में सुरक्षित रहेंगे : डा.शास्त्री

Saturday, January 7, 2023

/ by Today Warta



ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नेहरू महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश शास्त्री ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत में हर वर्ष सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, अब समय आ गया है कि हमें यातायात के नियमों का अनुपालन करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने बच्चों के द्वारा बनाए गए पोस्टरों का सभी शिक्षकों के साथ अवलोकन किया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डा.राजेश तिवारी, डा.बलराम द्विवेदी, डा.प्रीति सिरौठिया ने किया। बच्चों के द्वारा बनाए गए पोस्टरों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में डा.सुधाकर उपाध्याय, डा.रिचाराज सक्सैना, डा.वर्षा साहू थी। कार्यक्रम में श्वेता आनंद, हिमांशु द्विवेदी, जितेंद्र कुमार, डा.मनोज कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इकाई पंचम की छात्रा मुस्कान पंथ का रहा। द्वितीय स्थान पर इकाई पंचम की छात्रा रानी कुशवाहा रही। तृतीय स्थान पर इकाई द्वितीय की छात्रा निशिता रही। कार्यक्रम में शिवानी कुशवाहा, प्रिंसी, नम्रता, किरण देवी, रीना, प्रार्थना, प्रियंका, साक्षी, वर्षा, गीता, किरण, अंजना, मालती, सोनम, विवेक कुमार, अनिल मिश्रा, हेमंत लोधी, भूपेंद्र लोधी, मनीष कुशवाहा, नरेश आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'