15 जनवरी के बाद से बढ़ सकती है सर्दी, कश्मीर के सोनमर्ग में बर्फीला तूफान
नई दिल्ली। देश में 14 जनवरी के बाद से ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान ने बताया कि 15 जनवरी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में शीतलहर लौटने की आशंका है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है, जिससे पारा और नीचे गिर सकता है। वेदर डॉट कॉम के मुताबिक उत्तरी, मध्य, पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वोत्तर भारत में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रहने की संभावना है। उधर, देश के उत्तरी हिस्से खासकर कश्मीर में पिछले 24 घंटे से बर्फबारी हो रही है, जिससे न सिर्फ जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया, बल्कि सर्दी भी बढ़ गई है। सोनमर्ग, बांदीपोरा और गुरेज सेक्टर में बफीर्ला तूफान आया है। इससे जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। भारी बारिश-बर्फबारी से वैष्णोदेवी की हेलिकाप्टर सेवा बंद कर दी गई। भूस्खलन से कई मुख्य मार्ग बंद हैं। हिमाचल में बर्फबारी से 3 नेशनल हाईवे समेत 194 सड़कें बंद रहीं। हरियाणा में कड़ाके की सर्दी का तीसरा स्पैल शनिवार से शुरू हो जाएगा। दिन और रात का तापमान कम हो जाएगा। रात को पारा 5 डिग्री तक कम हो सकता है। राजधानी दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी है। यहां सुबह से ही तेज हवाएं चलने लगीं। राहत के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। शनिवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार सुबह दिल्ली की हवा बेहद खराब रही। यहां अदक 337 दर्ज किया गया। उधर, कोहरे में विजय चौक पर गणतंत्र दिवस की परेड के लिए रिहर्सल हो रही है।
यूपी के कानपुर में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा
उत्तर प्रदेश में 14 से 19 जनवरी तक भीषण ठंड की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। लखनऊ समेत आस-पास के जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को पूरे दिन धूप निकलने के बाद भी यूपी में गोरखपुर सबसे ठंडा रहा। पढ़ें पूरी खबर...पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही कड़ाके की सर्दी का दूसरा चरण शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम से ही प्रदेशभर में सर्द हवा चलना शुरू हो गईं, जिससे अगले कुछ दिन कंपाने वाली सर्दी पड़ेगी। इससे रात का पारा सामान्य से नीचे आ गया है और अब अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन 16 शहरों में शीतलहर का येलो और आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरने का अनुमान है। इस पूरे सप्ताह जोरदार सर्दी पड़ने की संभावना है। बीती रात ज्यादातर शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे आ गया और जैसलमेर 5.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। उत्तर भारत में पहुंचे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण भोपाल में मौसम बदल गया है। शुक्रवार को शहर में 750 मीटर ऊंचे बादल छाए। सुबह धुंध छाई रही। इस दौरान विजिबिलिटी 3000 मीटर पहुंच गई थी। दिन में 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। बादल छाने के कारण रात के तापमान में 2.8 डिग्री का इजाफा हुआ जबकि दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि रात का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा 13 डिग्री दर्ज किया गया। जिससे चलते बीते 10 दिनों के मुकाबले रात मठंड से थोड़ी राहत थी। सुबह से शहर में 750 से 900 मीटर के लो क्लाउड छाए रहे। बाद में बादलों की ऊंचाई बढ़कर 3000 मीटर हो गई थी। सुबह के वक्त नमी भी बढ़कर 80% हो गई। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण शहर में दक्षिणी-पश्चिमी हवा चली। दिन का तापमान 26.5 डिग्री रहा। गुरुवार के मुकाबले इसमें 1.2 डिग्री की गिरावट हुई। वेस्टर्न डिस्टरबेंस टर्फ के रूप में पहाड़ों पर मौजूद है। इससे वहां बर्फबारी हो सकती है। बर्फ पिघलने से यहां सर्द हवा आएगी। इससे रविवार को रात का पारा 3-4 डिग्री तक गिर सकता है।
शीतलहर की चपेट में लोग
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही शीतलहर से तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा।