देश

national

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव बने अमन दीप सचान

Thursday, January 19, 2023

/ by Today Warta




विकाश साहू

फतेहपुर: कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला फतेहपुर के अमौली से युवा अमन दीप सचान को सोशल मीडिया कांग्रेस कमेटी, उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है, अमन दीप सचान बतौर छात्र नेता इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय व फतेहपुर में जिला स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए बेहतर कार्य कर चुके है, जिससे उन्हें प्रदेश स्तर पर कांग्रेस की जिम्मेदारी मिली है, अमन दीप सचान की नियुक्ति से इलाहाबाद व फतेहपुर के युवाओं में खुशी की लहर है, फतेहपुर जिले से संबंध रखने वाले अमन, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय ( सीएमपी डिग्री कॉलेज) के पूर्व अध्यक्ष व यूथ कांग्रेस के नेता करन सिंह परिहार के सबसे करीबी हैं।

सोशल मीडिया कांग्रेस पार्टी प्रदेश महासचिव की नियुक्ति के लिए अमन दीप सचान ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष पंखुड़ी पाठक, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीएमपी डिग्री कॉलेज) के पूर्व अध्यक्ष व यूथ कांग्रेस के नेता करन सिंह परिहार सिंह व कमल सिंह परिहार का आभार व्यक्त किया।

अमन दीप सचान साधारण परिवार से संबंध रखते है, और 2019 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े, यह इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में यूथ कांग्रेस से जुड़े रहे, अमन दीप सचान ने कहा की वह आज राजनीतिक जीवन में जो भी हैं, वह इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष करन सिंह परिहार, अपने बाबा पूर्व प्रधानाचार्य कुडहादीन सचान व  पिता संतोष कुमार सचान की मेहनत व सहयोग की वजह से हैं, और उन्हें जो जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी में प्रदेश स्तर पर मिली है, वह उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से पहले की भांति निभाएंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'